top of page

COVID के कारण MDRT 2021 की पात्रता शर्तों में मिली छूट

मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT), बीमा एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में कार्य करने वाले अभिकर्ताओं के लिए एक बहुत ही प्रतिष्ठित महत्ववपूर्ण एवं अलग जगह रखता है। एक MDRT क्वालीफ़ायर अभिकर्ता मतलब एक बहुत ही प्रोफेशनल एवं बड़ा अभिकर्ता माना जाता है। किसी भी अभिकर्ता को MDRT पात्रता हासिल करने के लिए एक कैलंडर वर्ष में (01 जनवरी से 31 दिसंबर तक) MDRT कमिटी द्वारा निर्धारित कमीशन या प्रीमियम में से किसी भी एक शर्त को पूरा करना होता है, इसी के आधार पर उसे MDRT मेंबरशिप प्रदान की जाती है।

1927 में स्थापित, मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी), द प्रीमियर एसोसिएशन ऑफ फाइनेंशियल प्रोफेशनल्स, वैश्विक स्तर पर, 70,000 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 500 से अधिक कंपनियों से दुनिया के प्रमुख जीवन बीमा और वित्तीय सेवाओं के 72,000 से अधिक पेशेवरों का एक स्वतंत्र संगठन है। एमडीआरटी सदस्य असाधारण पेशेवर ज्ञान, सख्त नैतिक आचरण और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदर्शित करते हैं। एमडीआरटी सदस्यता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीवन बीमा और वित्तीय सेवाओं के कारोबार में उत्कृष्टता के मानक के रूप में मान्यता प्राप्त है।

इस वर्ष COVID कारण सम्पूर्ण विश्व में व्यवसाय पर काफी असर हुआ है, जाहिर है बीमा क्षेत्र पर भी इसका असर पड़ा है। वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में भारत में बीमा क्षेत्र में गत वर्ष के मुकाबले कम काम हुआ है जिसका मुख्य कारण इस दौरान भारत में लॉकडाउन का होना है।

बीमा एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर COVID के कारण आ रही कठिनाइयों को देखते हुए वर्ष 2021 की MDRT पात्रता शर्तों में इस वर्ष कुछ कमी की गयी है।

वर्ष 2021 में भारत में एक अभिकर्ता को कमीशन आधार पर MDRT की पात्रता हासिल करने के लिए कलेंडर वर्ष 2020 (01/01/2020 से 31/12/2020) में रु. 734700 कमीशन अर्जित करना आवश्यक है वहीं प्रीमियम आधार पर MDRT की पात्रता हासिल करने के लिए कलेंडर वर्ष 2020 (01/01/2020 से 31/12/2020) में  रु. 2938800 प्रीमियम लाना आवश्यक है। गत वर्ष यही कंडीशन कमीशन के लिए रु. 998900 एवं प्रीमियम आधार पर रु. 3995600 प्रीमियम थी।

MDRT 2021 की पात्रता शर्तें

अधिक जानकारी के लिए मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) वेबसाइट विजिट करें। मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) की पात्रता शर्तों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। अगर आप अपने MDRT को प्लान करना चाहते हैं तो MDRT की साईट पर उपलब्ध गोल चार्ट का उपयोग कर एक नियोजित ढंग से कार्य की रुपरेखा तैयार कर सकते हैं। मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) का मंथली गोल चार्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

तो यह जाहिर है कि यह कठिन वर्ष एक बीमा अभिकर्ता के लिए नयी चुनौतियां तो लाया ही है साथ ही कुछ शानदार अवसर भी लेकर आया है।

Comments


bottom of page